बरेली, मार्च 29 -- शिवपुरी। गांव में के प्राचीन राधा मंदिर की खाली जगह पर पड़ोसी ने रातों-रात निर्माण करा दिया। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ने समाधान दिवस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की पुलिस ने अवैध निर्माण रुकवा दिया है।प्राचीन राधा मंदिर की बेशकीमती भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमाता जा रहा है। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवनंदन तिवारी ने बताया कि इससे पहले भी हमने एसडीएम आंवला को दो बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, एसडीएम ने थाना अध्यक्ष सिरौली एवं हल्का लेखपाल को निर्देश दिया था कि जांच कर कार्रवाई करें लेकिन अवैध निर्माण को नहीं रुकवाया गया। हल्का लेखपाल ने घरेलू विवाद कहकर अपना पल्ला झाड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.