उरई, दिसम्बर 16 -- उरई। शहर के प्राचीन मंदिर को भूमि कुछ दुकानदारों द्वारा तोड़कर कब्जा किए जाने की शिकायत को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर मंदिर बचाए जाने की मांग की है। मंगलवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें राष्ट्रीय ब्राह्मण एकता संघ के संस्थापक अभिषेक दीक्षित में बताया कि घंटाघर स्थित प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर को भूमिया एवं आरजक तत्वों द्वारा तोड़कर कब्जा किया जा रहा है जबकि मामला न्यायालय में विचाराधीन है। संगठन ने मांग की है कि जब तक न्यायालय से मामला निस्तारण न हो जाए तब तक रिसीवर नियुक्त किया जाए। इस दौरान विजय कुमार,दिनेश कुमार, अनिरुद्ध,राजेश श्याम लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...