उन्नाव, मार्च 26 -- बांगरमऊ। नगर के मोहल्ला खत्रियाना स्थित संतोषी माता मंदिर में एक नया विवाद खड़ा हो गया। मंदिर के प्रबंधक उत्कर्ष गुप्ता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि पड़ोसी शंकर दयाल शर्मा उर्फ पिन्नू पुत्र ब्रह्म दत्त पर मंदिर की नाली बंद करने का प्रयास कर रहे है। आरोप है, कि नाली बंद होने से मंदिर परिसर में जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई है। जिससे श्रद्धालुओं और मंदिर प्रबंधन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि जब मंदिर के सेवक सक्षम शुक्ला ने नाली खोल दी और बंद किए जाने का विरोध किया, तो आरोपित ने उनके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की। इतना ही नहीं दबंग पड़ोसी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद मंदिर प्रबंधन में रोष व्याप्त है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.