मंदिर की दौलत पर खूनी खेल का खुलासा! महंत को 26 बार चाकुओं से गोदा, 10वीं सदी पुराने मठ की 345 बीघा जमीन की लड़ाई?
कोटा, जून 26 -- राजस्थान के कोटा स्थित चंद्रेसल मठ के मुख्य पुजारी देवानंद महाराज की 5 जून को हुई सनसनीखेज हत्या के पीछे अब चौंकाने वाली साजिश सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की जड़ में करीब 10वीं सदी पुराने मठ, उसकी करोड़ों की संपत्ति और 345 बीघा जमीन पर कब्जे की लड़ाई हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, 35 साल के देवानंद महाराज पर उनके आवास के बाहर 26 बार चाकुओं से हमला किया गया था। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मठ के एक अन्य पुजारी नंदन बान और कोटा के वकील संतोष कुमार राय भी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए चार लोगों को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था।मठ की सत्ता और जमीन बनी खूनी विवाद की वजह जांच अधिकारियों और मठ ट्रस्ट के सदस्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.