कोटा, जून 26 -- राजस्थान के कोटा स्थित चंद्रेसल मठ के मुख्य पुजारी देवानंद महाराज की 5 जून को हुई सनसनीखेज हत्या के पीछे अब चौंकाने वाली साजिश सामने आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की जड़ में करीब 10वीं सदी पुराने मठ, उसकी करोड़ों की संपत्ति और 345 बीघा जमीन पर कब्जे की लड़ाई हो सकती है। पुलिस के मुताबिक, 35 साल के देवानंद महाराज पर उनके आवास के बाहर 26 बार चाकुओं से हमला किया गया था। इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें मठ के एक अन्य पुजारी नंदन बान और कोटा के वकील संतोष कुमार राय भी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि हत्या को अंजाम देने के लिए चार लोगों को एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल था।मठ की सत्ता और जमीन बनी खूनी विवाद की वजह जांच अधिकारियों और मठ ट्रस्ट के सदस्यो...