हाथरस, मार्च 26 -- हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के पैकवाड़ा में नामजद आरोपियों पर मंदिर की बाउंड्रीवाल तोड़ने का आरोप है। इस मामले में पैकवाड़ा निवासी अमरनाथ अग्निहोत्री ने मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने कहा है कि गांव में स्थित प्राचीन चामुंडा माता का मन्दिर गाटा संख्या 31 में स्थित है। 13 फरवरी को सदर एसडीएम की उपस्थिति में बाउन्ड्रीवाल का कार्य कराया गया था। यह कार्य ग्रामीणों के दान से किया जा रहा है। 18 मार्च को सुबह करीब 10 बजे गांव के ही दिनेशचन्द्र पुत्र नेकसेराम, गुडिया देवी पत्नी दिनेशचन्द्र, अजीत अग्निहोत्री व प्रशान्त अग्निहोत्री पुत्र दिनेशचन्द, केन्द्रपाल कुशवाह पुत्र भुदेवप्रसाद निवासीगण पैकवाडा ने मन्दिर की दीवार को तोड दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

ह...