महाराजगंज, मई 9 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के गांव खोरिया बाजार में शनिवार को मंदिर की दीवार पर लगे कांटी को उखाड़ने को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि पूरे गांव का माहौल गरमा गया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर सीओ बसंत सिंह एवं थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव भारी पुलिस के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रण में किया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। खोरिया बाजार में स्थित शिव मंदिर में पहले भी मांस फेके जाने को लेकर विवाद हो चुका है। इस मंदिर की दीवार में लगी कांटी पड़ोस के ही एक घर के सदस्यों द्वारा उखाड़े जाने की बात को लेकर विवाद गहरा गया। मंदिर की ओर से गुजर रहे विशाल वर्मा ने जब इस संबंध में पूछताछ की तो दूसरे पक्ष के साथ उनकी कहासुनी शुरू हो गई। मामला गाली-गलौज तक पहुंच गया। देखते ही देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.