संभल, जनवरी 26 -- थाना क्षेत्र के गांव छपरा निवासी बाबा लक्ष्मण गिरी ने रविवार को एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि गांव में 60 वर्ष पुराना शिव मंदिर प्रांगण में शनिदेव व काली मां की मूर्ति स्थापित है। गांव के ही कुछ लोगों ने बीती रात मंदिर प्रांगण की दीवार तोड़ने का प्रयास किया। जब दीवार तोड़ने का विरोध किया तो लोग गाली गलौज करने लगे। मंदिर की दीवार को तोड़ दिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मंदिर की कोई दीवार नहीं तोड़ी गई है। अवैध बाउंड्री बाल की ईंटे हटाई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.