पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रजवाडीह गांव के पंचमुखी हनुमान मंदिर से शनिवार की रात दान पेटी व एक ठेला की चोरी कर ली गई है। मेदिनीनगर सदर थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। अगल-बगल में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है, अबतक कोई सुराग नहीं मिला है। मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि अब तक किसी ने आवेदन भी नहीं दिया है। सूचना के आलोक में जांच शुरू कर दी गई है। शनिवार की शाम में आरती के बाद मंदिर बंद कर घर चले गए थे। सुबह लगभग 5 बजे मंदिर पहुंच तो देखा कि दानपेटी गायब था। बाद में उपस्थित लोगों के सहयोग से खोजबीन किया गया तो पाया गया कि मंदिर से करीब 100 मीटर दूर ताला तोड़कर फेंका हुआ है और उसमें रखे सारे पैसे गायब हैं। दान पेटी पिछले एक से डेढ़ साल से नहीं खोली गई थी, ऐसे में उसमें करीब 30 से 35...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.