मंदिर की दान पेटी तोड़ 50 हजार रुपये ले उड़े चोर
धनबाद, जून 4 -- कतरास के श्रीश्री सूर्यनारायण मंदिर में चोरी की घटना ने श्रद्धालुओं की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। अंगारपथरा ओपी क्षेत्र स्थित कतरी नदी तट पर बनी मंदिर की दान पेटी का मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 50 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बुधवार की सुबह मंदिर के पुजारी शशिकांत मिश्रा जब नियमित पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो दान पेटी टूटी हुई देखा। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। चोरी की खबर फैलते ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई और लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया। सूचना मिलने पर कतरास थाना और अंगारपथरा ओपी की पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दी। पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.