मंदिर की दानपेटी तोड़ नकदी और नागफनी चोरी, आरोपी गिरफ्तार
जौनपुर, मई 18 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सारंगडीह गांव स्थित श्री लौहारदेव बाबा मंदिर में शनिवार रात चोरों ने दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये नकद और लाखों रुपये मूल्य की नागफनी चोरी कर ली। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ग्रामीणों ने फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। शनिवार रात करीब 2:45 बजे एक युवक मंदिर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गया। उसने दानपेटी की कुंडी तोड़कर उसमें रखे लगभग 80 हजार रुपये नकद निकाल लिए तथा मंदिर में चढ़ी करीब 50 नागफनी भी उठा ले गया। रविवार सुबह पुजारी मंदिर पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों को सूचना दी गई। ट्रस्ट के लोगों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें आरोपी की पूरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.