जमशेदपुर, फरवरी 25 -- कदमा थाना अंतर्गत रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर में दानपेटी चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण जोगी उर्फ बप्पी जोगी को सोमवार को जेल भेज दिया। आरोपी के पास से चोरी किए गए कुल 11,976 रुपये और 50 पैसे बरामद किए गए। इस संबंध में चंद्रिका प्रसाद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी पूर्व में भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह नशा करने के लिए चोरी करता है। बताया गया कि चोरी रविवार को हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली गई। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची, तो वह चोरी किए गए रुपये गिन रहा था, जिसके बाद उसे थाने ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.