मिर्जापुर, फरवरी 12 -- मिर्जापुर। शहर के घुरहूपट्टी मोहल्ला निवासी राजबहादुर सिंह ने डीएम को पत्रक सौंप विपक्षियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पत्रक के माध्यम से बताया कि विपक्षी महंत शिवाला स्थित प्रचीन मंदिर की जमीन पर कब्जे का झूठा आरोप लगा रहे हैं। जबकि 1981 में प्रशासन से नीलामी में मंदिर से दूर जमीन लिया था। जो उनकी जमीन है। जमीन मंदिर परिसर से काफी दूर भी है। इस जमीन पर उनका कब्जा भी है। जमीन पर बाउंड्रीवाल व अन्य कार्य कराने के दौरान मंदिर के पुजारी और उनके सहयोगियों ने पहुंचकर विवाद भी किया। बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिए। जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। मंदिर के पुजारी ने खुद फर्जी कागजात तैयार कर मंदिर की संपत्ति को बेच दिया है। पीड़ित ने डीएम को पत्रक सौंप मामले की जांच कराकर निस्तारण कराने की मांग की है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.