लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- निघासन, संवाददाता। क्षेत्र के खैरहनी गांव के हनुमानजी मंदिर की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन छप्पर डाल दिया। मंदिर प्रबंधक कई महीनों से इन लोगों के कब्जा कर लेने की धमकी देने की शिकायतें पुलिस और तहसील के अफसरों से कर रहे थे। मंदिर प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मंदिर के मुख्य न्यासी और प्रबंधक हरद्वारीलाल पांडे ने बताया कि खैरहनी गांव के छंगालाल, उनके लड़के, लड़की और अन्य सदस्य लुधौरी गांव के अपने रिश्तेदारों की मदद से मंदिर की जमीन से निकलने के लिए गेट बनाने को छोड़ी गई जमीन पर जबरन कब्जा कर लेना चाहते हैं। हरद्वारीलाल का आरोप है कि लेखपाल मामले को लटकाए रखा। आरोप है कि करीब साढ़े सात महीने मामला लटकाने के बाद उसकी राय पर दूसरे पक्ष ने छह मार्च की सुबह करीब पौने चार बजे मंदिर के गेट के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.