मंदिर की जमीन पर कब्जा, एसडीएम से शिकायत
बदायूं, जून 8 -- ब्लॉक क्षेत्र के गांव चिंजरी के लगभग दो दर्जन लोग तहसील परिसर में आए उन्होंने गांव में स्थित मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम को ग्रामीणों ने बताया कि दबंग उस जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, उनका कहना है कि एक सत्ताधारी नेता के सह पर यह सब हो रहा है। मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की बात सामने आने के बाद एसडीएम ने कार्रवाई के आदेश दिए। एसडीएम प्रेमपाल सिंह का कहना है कि अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- तीन साल से अटका अतिक्रमण का मामला, शिकायतकर्ता परेशान यह भी पढ़ें- आगागंज बाजार में पीडब्ल्यूडी व ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.