दरभंगा, फरवरी 18 -- लहेरियासराय। बहेड़ी प्रखंड के पघारी स्थित श्री श्री 108 गणेश जी के नाम से निबंधित जमीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस रोक लगाने के लिए ग्रामीण चंद्र भूषण चौधरी ने मंगलवार को सदर एसडीओ के न्यायालय में आवेदन देकर दफा 163 बीएनएसएस के तहत कारवाई करने की मांग की है। श्री चौधरी ने अपने आवेदन में कहा है कि बिहार के पूर्व राजस्व मंत्री जानकी रमण मिश्र ने गणेश भगवान के नाम से निबंधित दस्तावेज के माध्यम से निबंधित समर्पणनामा दिया था। उस जमीन पर शिव मंदिर व गणेश मंदिर सहित अन्य देवताओं के मंदिर हैं। उक्त भूमि पर कुछ दबंग अवैध रूप से भवन निर्माण करना चाहते हैं। इसके लिए समाहर्ता, बहेड़ी सीओ व थानाध्यक्ष को भी आवेदन दिया गया था। इसकी जांच कर थानाध्यक्ष ने उक्त मंदिर की भूमि की सुरक्षा के लिए धारा 163 बीएनएसएस के तहत ...