जमुई, जून 2 -- झाझा । निज संवाददाता गांव के मंदिर की जमीन की खरीद का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने तथा इसमें कई महिलाओं समेत अन्य के घायल होने को ले दोनों पक्षों द्वारा थाना में मामला दर्ज कराया गया है। घटना झाझा थाना के बुढ़ीखार गांव की है। एक पक्ष की लक्ष्मी कुमारी,पति गणेश साव ने रोहित कुमार समेत कुल 13 महिला व पुरुषों को आरोपित किया है। आरोप है कि उसके द्वारा अपने नए मकान पर पानी पटाये जाने के क्त्रम में कुछ पानी बगल की परती जमीन पर गिर गया था। बताया कि इससे गुस्साए उक्त आरोपी लाठी,डंडा,रॉड आदि लिए घर में घुसकर मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया था। बताया कि उसे बचाने को आई रूबी देवी,मुलखी व बचिया देवी से भी मारपीट की जिसमें बचिया व रूबी देवी का भी सिर फट जाने की बात बताई है। आरोप है कि आरोपियों ने उसकी बक्सा का ताला त...