धनबाद, जनवरी 21 -- बरोरा, प्रतिनिधि। लेढीडूमर में स्थित श्री शनि देव मंदिर का सातवां वार्षिक स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के संस्थापक गोपाल सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में विधि-विधान के साथ मंदिर में स्थापित श्री शनि देव महाराज की पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इसके बाद आमटांड़ (झगराही) में असहाय तथा दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया। मौके पर राम नारायण सिंह, जन्मजय सिंह, राम बालक सिंह, रामविलास सिंह, यशवंत सिंह, गौतम सिंह, गंगा नारायण सिंह, नागेश्वर सिंह, मोहन सिंह, राम सिंह, रमेश सिंह, श्रीप्रसाद सिंह, संतोष सिंह, उपेंद्र सिंह, निरंजन सिंह, विभूति सिंह, योगेश सिंह, बबन सिंह, पंचानन सिंह, शंकर सिंह आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.