गढ़वा, मार्च 25 -- रमना। प्रखंड के सिलीदाग गांव स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर का वार्षिकोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ पड़ी थी। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। उसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उक्त अवसर पर आयोजित भजन कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जितेंद्र सिंह, शैलेन्द्र सिंह, फुलेन्द्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, उमा सिंह, गौतम कुमार सिंह, लाल सिंह, राजू सिंह, अमित कुमार सिंह, बिपिन सिंह सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...