रामपुर, अप्रैल 20 -- रामपुर। पीपली वन स्थित पौराणिक माता बाल सुंदरी मंदिर के मार्ग सुदृढ़ीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर कांग्रेसी सोमवार को जिलाधिकारी से मिले और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जनपद रामपुर की आध्यात्मिक धरोहरों में पिपली वन स्थित पौराणिक सिद्ध पीठ माँ दुर्गा मंदिर का अत्यंत विशिष्ट स्थान है। यहाँ वर्ष भर, विशेषकर नवरात्रों के समय, हजारों हज़ार की संख्या में श्रद्धालु माँ के दर्शन हेतु आते हैं। वर्तमान में मंदिर तक पहुंचने का मार्ग अत्यंत ऊबड़-खाबड़ एवं जर्जर स्थिति में है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित, पूर्व विधायक संजय कपूर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...