इटावा औरैया, मई 10 -- भरथना। क्षेत्र के मुरलीपुर रमायन गांव स्थित प्राचीन शक्ति श्रीदुर्गा धाम मंदिर परिसर में लगा फ्रीजर खराब होने से श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे मंदिर आने वाले भक्तों व आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर परिसर में दूर-दराज और आसपास के क्षेत्रों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में फ्रीजर लगाया गया था, लेकिन पिछले कई माह से वह खराब पड़ा है। वर्तमान में बढ़ती गर्मी के बीच फ्रीजर बंद रहने से लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। यह भी पढ़ें- सांवलिया कुंज ठाकुरबाड़ी में भक्तों के लिए प्याऊ की व्यवस्था मंदिर सेवाकर्मी शिवराज ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी ...