रांची, मार्च 31 -- ठाकुरगांव,प्रतिनिदि। धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो आदि गगनचुंबी जयघोषों के साथ बरौदी गांव में हनुमान मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ समारोह मंगलवार को संपन्न हुई। इससे पूर्व आचार्य रुद्रनाथ मिश्रा, नरेंद्र किशोर वैद्य और अमन वैद्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हनुमान जी की प्राणप्रतिष्ठा, यज्ञ मंडप में पूजन, हवन, आरती आदि अनुष्ठान हुए। रात्रि में हजारीबाग के कलाकारों ने भक्ति जागरण में लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। यज्ञ के सफल आयोजन में समिति के मोतीलाल महतो, शिवकुमार मुंडा, राजेंद्र महतो, बलराम महतो, नरेंद्र महतो, छुन्नूलाल महतो, शम्भू साहू, बिहारी महतो आदि की सराहनीय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.