मंदिर का ताला तोड़कर चांदी के मुकुट-दानपत्र चुरा ले गए
रांची, अगस्त 12 -- रांची। दीपाटोली बांधगाड़ी स्थित मंदिर में चोरों ने चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर में रखे भगवान की मूर्ति में लगे चांदी के मुकूट, बैट्री और दानपत्र से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना दस अगस्त की है। इस संबंध में संजय यादव ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि चोरों ने इस घटना को रात्रि दो से ढाई बजे के बीच अंजाम दिया है। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.