अमरोहा, मार्च 3 -- प्राचीन चाकेश्वर मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने चांदी का छत्र व दान पात्र चोरी कर लिया। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के प्राचीन चाकेश्वर झारखंडी महादेव मंदिर में चोरों ने रविवार रात ताला तोड़ा व अंदर माता के थान पर चांदी का छत्र चोरी कर लिया। इसके अलावा दान पात्र भी चोरी करके ले गए। सोमवार सुबह पुजारी नीरज गिरि मंदिर की सफाई करने के लिए उठे तो ताला टूटा देख शोर मचा दिया। पुजारी के मुताबिक छत्र करीब एक किलो चांदी का था, जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। दान पात्र में भी लगभग पांच हजार रुपये थे। जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। सीओ अजंलि कटारिया ने बताया कि मामले म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.