उन्नाव, नवम्बर 22 -- असोहा। क्षेत्र के हरिनामखेड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर में 20 नवंबर की रात चोर पीतल का घंटा व साउंड मशीन पार कर ले गए थे। गांव निवासी प्रमोद ने अज्ञात के विरुद्ध चोरी का केस दर्ज कराया था। शनिवार को दरोगा सुशील कुमार सिंह ने शक के आधार पर असोहा थाना क्षेत्र के कंदरपुर गांव निवासी काशी प्रसाद को उसके घर से पकड़ लिया। पूछताछ में काशी प्रसाद ने चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने काशी प्रसाद के पास से पीतल का घंटा व साउंड मशीन बरामद कर ली है। थाना प्रभारी फूल सिंह ने बताया कि आरोपित को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। यहां कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...