लखीसराय, दिसम्बर 15 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। रविवार को शृंगी ऋषि धाम के प्रांगण में संस्था के अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मंदिर कमेटी के कार्यों के सुचारु संचालन, विकासात्मक गतिविधियों तथा वित्तीय पारदर्शिता को लेकर कई अहम प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि कमेटी के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने एवं विकासात्मक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से डीएम मिथिलेश मिश्र को कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया जाए। वहीं कमेटी के पुनर गठन के पश्चात वर्तमान अध्यक्ष अनुमंडल पदाधिकारी उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ ही कमेटी के पूर्ण पुनर्गठन की आवश्यकता जताई गई। ग्राम सिमरा तरी निवासी महादेव कोड़ा के पुत्र को अनुसूचित जाति/जनजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.