बिजनौर, जनवरी 29 -- राजा का ताजपुर। लोनिवि रोड पर व नई बस्ती हनुमान मंदिर के पास बिना बारिश के जलभराव से परेशान स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शन कर धारना दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने पुलिस चौकी प्रभारी को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाया गया नाला अधूरा बंद है जिसके पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क व मंदिर परिसर में फैल रहा है। जलभराव के कारण सड़क पर फिसलन बनी रहती है, जिससे श्रद्धालुओं, वाहन चालकों व पैदल यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोगों ने शीघ्र नाला निर्माण पूरा कर जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.