मंदिर और मेले में जेवर चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार
शाहजहांपुर, जून 12 -- तिलहर। मंदिर और मेले में महिलाओं के जेवर पार करने वाली तीन महिला चोरों को तिलहर पुलिस ने गिरफ्तार कर दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपित महिलाओं के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 10 जून को कटरा थाना क्षेत्र के नगला मधा निवासी अजय सिंह ने तिलहर थाने में तहरीर देकर बताया था कि वह पत्नी अंशिका सिंह के साथ कछियानी खेड़ा स्थित हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। इसी दौरान किसी ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन चोरी कर ली। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले चार मई को गोपालपुर ठठिउरा निवासी रनवीर ने बिरिया बाबा मेले में बहन के कान के कुंडल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.