पटना, जनवरी 28 -- खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा टिकिया टोली स्थित महारानी माता शिव मंदिर में चोरों ने माता के पिंडी की नौ मुकुट और भगवान भोलेनाथ का शेषनाग की चोरी कर ली है। मंगलवार की सुबह मंदिर में चोरी कर बात सामने आते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश कायम है। चोरी की घटना मंदिर के पास लगे सीसीटीवी में कैद है। लोागें ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर माता का मुकुट बरामद करने की मांग पुलिस से की है। इधर खाजेकलां थाना क्षेत्र में ही नौजर घाट इलाके में रहनेवाले शोभित उत्कर्ष और उनके पड़ोसी सौम्या माथुर के बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख रुपए से अधिक की संपत्ति चोरी कर ली है। पीड़ितों ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए चोरी गये सामान को बरामद करने की गुहार लगायी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.