रांची, मई 25 -- रांची। प्रमुख संवाददाता श्री महावीर मंडल के पूर्व मंत्री शंकर प्रसाद ने बकरीद के मौके पर शहर के अल्पसंख्यक इलाके में स्थित मंदिर, धार्मिक स्थल की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की है। रांची के उपायुक्त एवं सदर एसडीओ को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि बकरीद पर ऐसे इलाके में मंदिरों के आसपास सुरक्षा व सफाई के पुख्ता इंतजाम के साथ सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे से गतिविधियों पर नजर रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि शहर के हिंदपीढ़ी के माली टोला शिव मंदिर, बंशी चौक हनुमान मंदिर, मंडई देवी मंडप, लेक रोड शिव मंदिर, शिवाजी चौक शिव मंदिर, मल्लाह टोली हनुमान मंदिर, चर्च हनुमान मंदिर, गुदड़ी शोभा समिति काली मंदिर, नीचे गुदड़ी कर्बला चौक दुर्गा मंदिर के अलावा डोरंडा और पुंदाग इलाके में धार्मिक स्थल की सुरक्षा को लेकर विशेष न...