वाराणसी, जनवरी 25 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में माघ मेला के दूसरे स्नानपर्व वसंत पंचमी के बाद वहां की अपार भीड़ ने काशी का रुख किया है। इसका भरपूर असर रविवार को शहर की सड़कों पर दिखाई दिया। श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह को रविवार के अवकाश ने भी पूरी गति दी। सड़कों पर बाहरी वाहनों का दबाव बना तो कई मार्गों पर चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया। इनमें विशेष रूप से विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते रहे। श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के लगभग सभी प्रमुख मंदिरों में दिखाई दी। लेकिन सर्वाधिक दबाव श्रीकाशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिरों में रहा। दोनों मंदिरों में खचाखच भीड़ के कारण क्षेत्रीय रहवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं भीड़ का दबाव कम करने के लिए प्रशासन ने जगतगंज तिराहा, लहुराबीर, बेनिया तिराहा, सोनारपुरा तिराहा, विश्वेश्वरगंज के पास...