मेरठ, मार्च 27 -- नवरात्र के पावन अवसर पर गुरुवार को अष्टमी पूजन के दौरान शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। मंदिरों से लेकर घर-घर में कन्या पूजन किया गया और माता रानी की आराधना में श्रद्धालु उत्साह से शामिल हुए। सुबह से ही मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। गुरुवार को अष्टमी पर शहर के प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। मां मंशा देवी मंदिर, सदर काली मंदिर और गोल मंदिर में दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा। घरों में भी कन्या पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी कन्याओं को माता स्वरूप मानकर पूजन किया, उन्हें भोजन कराया और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.