आगरा, जून 2 -- सहावर थाना पुलिस ने मंदिरों से घंटा चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने 28 घंटे बरामद किए। इसके अलावा एक तमंचा, दो कारतूस भी पुलिस ने आरोपी से बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया है। सहावर इंस्पेक्टर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि गत 31 मई की रात को क्षेत्र के नगला लोचन स्थित गमा माता मन्दिर से घंटा चोरी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जबकि 30 मई की रात को कासगंज कोतवाली क्षेत्र के मोहिनी मन्दिर से घंटा चोरी हुए थे। पुलिस ने चोर की तलाश शुरू की।सोमवार की रात पुलिस ने नबावगंज के निकट पुलिया से आरोपी बाबूलाल उर्फ वीरपाल पुत्र इन्द्रजीत निवासी कुल्हेडा थाना मझगवां जनपद हमीरपुर को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने चोरी की दोनों घ...