मंदिरों से घंटा चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार, 13 घंटे बरामद
गोरखपुर, अप्रैल 16 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों से घंटा चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 13 घंटे बरामद किए हैं। एसपी साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि ग्राम मलांव निवासी रामसजीवन पांडेय ने थाने में तहरीर देकर हनुमान मंदिर से घंटा चोरी होने की सूचना दी। जांच के दौरान अन्य मंदिरों से भी इसी तरह की चोरी की घटनाएं सामने आईं, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर चन्द्रेश गुप्ता (21), निवासी ग्राम मलांव, थाना बेलीपार को गुरुवार रात कसिहार मलांव बंधा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से 13 घंटे बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक, अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और कई मुकदमे दर्ज हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.