हल्द्वानी, अक्टूबर 1 -- हल्द्वानी। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर बुधवार को शहर में कन्या पूजन किया गया। लोगों ने मंदिरों और घरों में कन्याओं को देवी का स्वरूप मानकर पूजा की। मंदिरों में हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बुधवार को नवमी के दिन मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नवरात्र पर व्रत रखने वाले भक्तों ने सामूहिक रूप से हवन कर कन्या पूजन के साथ व्रत खोला। वहीं जगदम्बा मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर, कालीचौड़ मंदिर, शीतला माता मंदिर समेत शहर के सभी मंदिरों में भारी भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा कर मां के दरबार में नारियल, चुनरी, श्रृंगार का समान चढ़ाकर मां का आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.