अलीगढ़, मार्च 26 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को नकारात्मकता, भय और शत्रुओं का नाश करने वाली देवी मां काल रात्रि की पूजा हुई। तड़के से ही भक्तों के लिए शुभंकरी मां दुर्गा के बुरी शक्तियों से रक्षा करने वाले स्वरूप की आराधना की गई। इस दौरान शहरभर में विभिन्न संगठनों ने भजन संध्या, हवन आदि कार्यक्रम किए। नवरात्रि के सातवें दिन शहर के प्रमुख मंदिर नौरंगाबाद स्थित नवदुर्गा मंदिर, हाथरस अड्डा स्थित पथवारी मंदिर, कंपनी बाग स्थित चामुंडा माता मंदिर, एडीए कॉलोनी स्थित नवदुर्गा मंदिर, मथुरा रोड स्थित दौलता वाली माता मंदिर, रामघाट रोड स्थित पथवारी मंदिर में माता के भक्तों की लाइन लगी रही। नौरंगाबाद स्थित मंदिर पर भक्तों की इतनी लंबी लाइन थी कि रेलिंग के सहारे भक्तों को आगे बढ़ाया जा रहा था। घंटों की गूंज और माता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.