बगहा, अप्रैल 2 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर नगर के अलग-अलग हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। स्थानीय जोड़ा शिवालय मंदिर परिसर से गुरुवार को निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उत्साह से सराबोर इस यात्रा में शहर के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन और हनुमान चालीसा के पाठ के साथ की गई। इसके पश्चात गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाला गया। इस शोभा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग जय श्री राम और वीर हनुमान के जयकारों से गुंजायमान रहा। पवित्र निशान अर्थात ध्वज को उठाने के लिए शोभायात्रा में शामिल भक्तगण सक्रिय दिखे। इस शोभा यात्रा में करीब 150 से अधिक महिला एवं पुरुष श्रद्धालु हाथों में भगवा निशान लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। रंग-बिरंगे फू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.