आगरा, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण और साफ-सफाई बनाए रखने के लिए तीन प्रकार के अर्पण कलश स्थापित किए गए हैं। एसएफआई लकी शर्मा ने बताया कि अर्पण कलशों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है। पहले कलश में पूजा के बाद बचे दीपक, रुई, तेल आदि सामग्री डालने की व्यवस्था की गई है। दूसरे कलश में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई पूजन सामग्री रखने की व्यवस्था है। वहीं तीसरे कलश में पन्नी, कागज, पैकेट और अन्य अवशिष्ट सामग्री डालने की सुविधा दी गई है। नगर निगम ने मंदिरों तक पहुंचने वाले मार्गों को भी दुरुस्त किया है। खराब सड़कों पर पैचवर्क कराया गया है, ...