बलिया, जून 28 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के जन्मदिन पर शनिवार को उनके विधानसभा क्षेत्र में धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्यों की श्रृंखला आयोजित की गई। पूरे दिन विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ, जरूरतमंदों को वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण तथा अस्पतालों में मरीजों के बीच फल व मिष्ठान वितरण जैसे कार्यक्रम हुए। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे सेवा, समर्पण और जनकल्याण का दिवस बताते हुए मंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश की प्रगति की कामना की।भाजपा की नगर मंडल अध्यक्ष सोनी तिवारी, हनुमानगंज मंडल अध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, छाता मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्य तथा दुबहड़ मंडल अध्यक्ष रिंकू दुबे के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के 100 से अधिक मंदिरों में सामूहिक ...