गोड्डा, जनवरी 2 -- पोड़ैयाहाट। प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नववर्ष को लेकर उत्साह चरम सीमा पर थी। इस बार मंदिरों में लोगों की भीड़ दोपहर बाद तक लगी रही। रात के 12 बजते ही मोबाइल पर लोगों ने एक दूसरे को संदेश देना शुरू कर दिया। लोगों ने पटाखे छोड़कर नए वर्ष का स्वागत किया।वही अहले सुबह से ही मंदिरों में लोग परिवार के साथ पूजा अर्चना कर नव वर्ष की मंगलमय कामना की। नव वर्ष पर सिंहेश्वर नाथ, गुड़मेश्वरधाम महड़ी स्थान में लोगों की भीड़ लगी रही। प्रसिद्ध ऐतिहासिक सिंहेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ 2 बजे तक लगी रही दुर से आए ग्रामीण पंक्तिबद्ध होकर पूजा अर्चना कर बाबा सिंहेश्वर नाथ की जयकारा के साथ नव वर्ष प्रारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.