पीलीभीत, अगस्त 3 -- पीलीभीत। श्रावण माह में पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं ने शिवालय पहुंचकर जलाभिषेक किया। हर हर महादेव शिव शंकर का जयघोष करते हुए भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना और अनुष्ठान किए। कांवड़ियों के दल पहले सोमवार को शाम तक पहुंच कर जलाभिषेक करने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। मंदिरों के आसपास साफ सफाई के अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए सुबह चार से ही पुलिस व्यवस्था मुस्तैद दिखाई दी। शहर के दूधिया नाथ मंदिर अर्धनारीश्वर मंदिर और प्रतिष्ठित श्री गौरी शंकर मंदिर परिसर में पुलिस और सुरक्षा इकाइयों को सतर्क करते हुए व्यवस्थाओं को बनाया गया। सुबह से ही बेलपत्र धतूरा फल फूल समेत अन्य पूजन सामग्री के साथ भक्तों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की।आरती यह भी पढ़ें- Badaun News: बम-बम भोले के जयकारों संग जलाभिषेक करते हुए भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक...