अलीगढ़, फरवरी 16 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। महा शिवरात्री पर रविवार को भी मंदिरों में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ रही। तड़के ही लोग अपने-अपने घरों से जल लेकर मंदिरों पर पहुंचे। वहां पहले से कांवड़ियों की लाइन मिली। अंदर जाने की जगह नहीं थी। मंदिरों के बाहर लाइन लग गई। सुबह तक लाइन बढ़ती गई। खेरेश्वर मंदिर में काशी जैसा नजारा देखने को मिला। महाकाल के दर्शन को आतुर भीड़ जुटी रही। मंदिर के आसपास के रास्ते चोक हो गए। हर तरफ भक्त ही भक्त दिख रहे थे। इस दौरान पुलिस और सिविल डिफेंस कर्मियों ने व्यवस्था संभाली। रविवार को लोगों पर बाबा भोले नाथ की भक्ति का रंग छाया रहा। महा शिवरात्रि पर लोगों ने उपवास किया। सुबह चार बजे से ही लोग मंदिरों में पहुंचने लगे। इस दौरान कांवड़िया भी बाबा को गंगा जल अर्पित कर रहे थे। मंदिरों में इतनी भीड़ थी कि पैर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.