मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- जानसठ। कस्बे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़भाड़ रही। श्री ज्ञानेश्वर सेवादल के सदस्यों द्वारा मां शाकुंभरी देवी से लाई गई अखंड ज्योति से ज्योत लेने वालों श्रद्धालुओं की देवी मंदिर में भीड़ लगी रही। गुरुवार सुबह चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलीपुत्री की पूजा की। इससे पूर्व सुबह से ही कस्बे में स्थित देवी मंदिर मैं गत दिवस कस्बे की अग्रणी संस्था श्री ज्ञानेश्वर सेवा दल कमेटी द्वारा मां शाकुंभरी देवी से ज्योत लाकर देवी मंदिर में माता रानी के मंदिर में अखंड ज्योत जलाई। कस्बे के श्रद्धालुओं की सुबह से ही मंदिर से ज्योत लाने के लिए भीड़ लगी रही। दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि कस्बे के सैकड़ो श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.