अमरोहा, मार्च 19 -- गजरौला। मां भगवती के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री के पूजन के साथ ही गुरुवार को चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गए। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति भाव से मां का पूजन कर सुख, समृद्धि की मंगलकामना की। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। विधि विधान संग पूजा कर परिवार व समाज में सुख, समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। भक्तों ने माता का रोली से तिलक कर पुष्प व फल अर्पित किए। नवरात्र व्रत कथा का पाठ किया। आरती व दुर्गा चालीसा के पाठ के साथ ही अज्ञारी पूजन किया। हवन सामग्री के साथ ही धूप, कपूर, लौंग, सूखे मेवा, मिश्री, मिष्ठान, देशी घी के साथ आहुति देकर पूजन किया। कई श्रद्धालुओं ने दुर्गा सप्तशती का पाठ भी किया। इसके साथ कवच, कीलक और अर्गला स्तोत्र का पाठ भी किया गया। वहीं शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.