मंदिरों में मां कात्यायनी स्वरूप की हुई पूजा
गंगापार, मार्च 24 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने घरों में कात्यायनी के रूप में मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया। स्थानीय देवी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ रही। देवी मंदिरों में भोर देर रात तक भजन कीर्तन होता रहता है।चैत्र नवरात्र के छठवें दिन क्षेत्र के डेंगुरपुर, बामपुर, महेवॉ कला, चौकठा नरवर आदि गंगा घाटों पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को मांडा क्षेत्र के गरेथा गांव स्थित बाराही मंदिर, भारतगंज कस्बा स्थित बुड्ढी मैया व भारतगंज शुक्रवारी बाजार स्थित शीतला माता मंदिर, मांडा खास स्थित सिद्ध पीठ मां मांडवी देवी धाम और सातों बहनों की मंदिर मेढ़ुली महारानी शीतला मंदिर, मांडा खास चौराहे पर स्थित काली माता मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ रही। इन मंदिरों में सुबह से देर शाम तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.