नोएडा, फरवरी 10 -- नोएडा। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के प्रमुख मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सेक्टर-22, 20, 33, 45, 53, 121, सनातन धर्म मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में मुहूर्त के अनुसार जलभिषेक किया जाएगा। पंडित आदित्य द्विवेदी के अनुसार जलाभिषेक के लिए सुबह 06:24 से 10:45 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा, जबकि सुबह 11:11 से 02:35 बजे तक अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त माना गया है। वहीं शाम 04:25 से 07:47 बजे तक भी जल चढ़ाना विशेष फलदायी रहेगा। सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी हरिन्द्र दुबे ने बताया कि पूरे दिन भजन-कीर्तन, पूजा और जाप के साथ किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.