मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक बिल्व पत्र, भांग और धतूरा अर्पित
ललितपुर, अगस्त 3 -- ललितपुर। श्रावण माह के प्रथम सोमवार को पौ फटने से लेकर देर रात्रि तक भूतभावन के दरबार जयकारों के साथ घंटे व घड़ियाल की आवाज से गुंजायमान होते रहे। कहीं रुद्राभिषेक का पूजन हुआ तो किसी स्थान पर पर्थिव शिवलिंग बनाकर पूजे गए। भक्तों ने जनपद स्थित विभिन्न देवालयों में विराजे भोले बाबा का मंत्रोच्चार संग अभिषेक और आकर्षक श्रृंगार किया। श्रावण माह प्रारम्भ होने के बाद पहले सोमवार का भक्त बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। उन्होंने भोलेनाथ के पूजन अर्चन की पहले से ही तैयारियां पूर्ण कर ली थीं। सुबह पौ फटते ही बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग व बच्चे लोटे में जल और पूजन की थाली लेकर नंगे पैर शिवालयों को जाते नजर आए। अगाध श्रद्धा के साथ भक्तगणों ने भूतभावन को जल अर्पित किया। फिर बारी-बारी से दूध, दही, घी, शहद, शर्करा, इत्र आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.