प्रयागराज, अप्रैल 22 -- प्रयागराज में बाबा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का श्रीगणेश मंगलवार को अरैल घाट पर हुआ। श्रद्धालुओं का उत्साह भीषण गर्मी पर भारी दिखा तो बोल पड़े, काहे प्रयागराज आने पर हर कोई पूछ रहा था हम क्या चाहते हैं। अरे 'हमें तो मंदिरों में भीड़ और सड़कों पर तूफान चाहिए, रामराज्य से भरा हिन्दुस्तान चाहिए'। इस पर तालियों की गूंज के बीच जय श्रीराम से जयकारे से कथास्थल गूंज उठा। पं. धीरेंद्र शास्त्री अपने चिरपरिचित अंदाज में कहा-जो ताली नहीं बजाएगा, अगले जन्म में उसकी शादी कैंसिल हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आखिरकार हम यहां आ ही गए। महाकुम्भ के बाद आया हूं। परीक्षाओं का समय चल रहा था, इसलिए कार्यक्रम कैंसिल हो गया लेकिन अब आ गए हैं तो तुम्हारा प्राण खाएंगे और बताओ अम्मा कैसी हो, आप सब बताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.