इटावा औरैया, मार्च 19 -- इटावा, संवाददाता। शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र को लेकर देवी भक्तों में काफी उत्साह है वहीं जिले के बड़े और छोटे देवी मंदिरों पर विशेष तैयारी की गई है। मंदिरों को जहां बिजली की रंग बिरंगी लाइटों के साथ रंग-बिरंगे डिज़ाइनर कपड़ों और फाइबर के सामानों और मूर्तियों को लगाकर सजाया गया है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना के दौरान कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। नौ दिनों तक श्रद्धालु शक्ति की भक्ति में डूबे हुए नजर आएंगे । शहर के सिद्धपीठ माता कालीवॉह मंदिर को मुख्य द्वार से लेकर पूरे मंदिर परिसर के साथ माता के गर्भ ग्रह को भी विशेष ढंग से सजाया गया है यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को नौ दिनों तक माता के दर्शन के साथ एक अलग प्रकार की सजावट देखने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.