प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। शहर के मां बेल्हा देवी धाम, कोहंड़ौर के चंदीपुर धाम, रानीगंज के मां बाराही देवी धाम, कटरा में माता शीतला, बलीपुर दुर्गा मंदिर में बुधवार को मां के कालरात्रि स्वरूप की पूजा भक्तों ने की। मंदिरों में भोर से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। घरों के साथ ही देवी धाम में मां के स्वरूप का पूजन करने के बाद भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। कन्याओं को दही व जलेबी के साथ हलवा पूड़ी का प्रसाद वितरित कर भक्तों ने विशेष पूजन किया। मां बेल्हा देवी धाम के मुख्य पुजारी रग्घू पंडा के अनुसार, चैत्र नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा की सातवीं शक्ति माता कालरात्रि की पूजा अर्चना की जाती है। माता कालरात्रि की विधिवत रूप से पूजा अर्चना और व्रत करने से मां अपने भक्तों को सभी बुरी शक्तियां और का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.